शेयर मंथन में खोजें

चार महीनों के निचले स्तर तक गिरा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर आज चार महीनों के निचले स्तर तक फिसल गया।

बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर सोमवार के 8,400.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 8,425.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद मारुति के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। इसी दौरान यह 8,237.25 रुपये के चार महीनों के निचले स्तर तक गिरा। 2.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 171.10 रुपये या 2.04% की गिरावट के साथ 8,229.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
गौरतलब है कि पिछले 52 हफ्तों में मारुति का शेयर 10,000 रुपये तक चढ़ा और 7,651.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 2,48,883.76 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख