शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) देगी 20,000 युवाओं को प्रशिक्षण

खबरों के अनुसार कौशल विकास (Skill Development) को बढ़ावा देने के लिए एनबीसीसी (NBCC) अगले 6 महीनों में 20,000 युवाओं को प्रशिक्षण देगी।

एनबीसीसी ने इसके लिए निर्माण कौशल विकास परिषद (Construction Skill Development Council) के साथ करार किया है। युवाओं को विभिन्न निर्माण व्यापारों में प्रासंगिक कौशल के साथ सशक्त बनाया जायेगा, ताकि वे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
दूसरी ओर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 67.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 68.00 रुपये पर खुला। पूरे सत्र में एनबीसीसी के शेयर का रुख नीचे की ओर रहा। अंत में यह 2.35 रुपये या 3.50% की कमजोरी के साथ 64.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख