शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया किंग्स कॉलेज लंदन के साथ करार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने किंग्स कॉलेज लंदन (King's College London) और शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय (Sheffield Hallam University) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने यह करार यूके में राष्ट्रीय विद्यालयों में एसटीईएम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए किया है। विप्रो यूके में एसटीईएम शिक्षा में मास्टर ऑफ आर्ट्स के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करेगी। साथ ही शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय में "विप्रो टीचर फैलोशिप" और "विप्रो टीचर मेन्टर" कार्यक्रम मुहैया करेगी।
इस खबर का आज विप्रो के शेयर पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ रहा है। बीएसई में विप्रो का शेयर 337.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 332.50 रुपये पर खुला। 10.10 बजे के करीब यह 0.95 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 336.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख