शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) करेगी ऊषा मार्टिन के स्टील कारोबार का अधिग्रहण

टाटा स्टील (Tata Steel) ने ऊषा मार्टिन (Usha Martin) के स्टील व्यापार के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

अधिग्रहण के लिए करार के अंतर्गत लिखी विभिन्न शर्तें पूरी की जायेंगी, जिनके पूरा होने पर टाटा स्टील या इसकी कोई भी सहायक कंपनी अधिग्रहण कर सकती है। गौरतलब है कि इस सौदे के मूल्य की जानकारी नहीं दी गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 624.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 618.25 रुपये पर खुल कर साढ़े 10 बजे के करीब 2.15 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 622.40 रुपये पर है। वहीं ऊषा मार्टिन का शेयर 0.45 रुपये या 1.43% की बढ़त के साथ 31.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख