शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को एल्बेंडाजोल (Albendazole) टैबलेट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

एल्बेंडाजोल एक अन्य दवा कंपनी इम्पैक्स लैब की एल्बेंजा का जेनेरिक संस्करण है। यह एक कृमिनाशक दवा है, जिसका इस्तेमाल न्यूरोसायस्टिकरसिस (मस्तिष्क, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों को प्रभावित करने वाली बीमारी), गियाडायसिस (आँतों के संक्रमण), हाइडैटिड रोग, पिनवार्म रोग (आँतों के संक्रमण), एन्केराआसिस (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण), फिलारासीस (लिम्फ नोड्स और वाहिकाओं को प्रभावित करने वाले) जैसे रोगों के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 660.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 664.00 रुपये पर खुल कर 654.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। मगर सवा 10 बजे के करीब इसमें मजबूती आनी शुरू हो गयी। पौने 11 बजे के करीब यह 5.40 रुपये या 0.82% की वृद्धि के साथ 666.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख