शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने मिलाया गूगल क्लाउड (Google Cloud) से हाथ

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने प्रमुख तकनीक कंपनी गूगल (Google) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी यह करार क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन और माइग्रेशन सेवाएँ तैयार करने के लिए किया है। साझेदारी में इन्फोसिस, गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म (Google Cloud Platform) पर सॉल्युशंस और सेवाएँ प्रदान करेगी। साथ ही इसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सीखने-संचालित उद्योग-विशिष्ट समाधान तैयार किये हैं, जो डाटा सप्लाई चेन और उपभोक्ता जीनोम को डिजिटाइज करने के लिए जरूरी हैं।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बावजूद इन्फोसिस का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 706.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 709.00 रुपये पर खुल कर 729.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के करीब यह 20.00 रुपये या 2.83% की वृद्धि के साथ 726.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख