शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने खरीदी एवेन्यूज पेमेंट में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एवेन्यूज पेमेंट (Avenues Payment) में 8.85% हिस्सेदारी खरीदी है।

बैंक ने यह हिस्सेदारी कॉर्पोरेट और खुदरा ग्राहकों के लिए डिजिटल क्रॉस बॉर्डर रेमिटेंस प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए खरीदी है। 10% से कम हिस्सेदारी होने के कारण बैंक को इस सौदे के लिए किसी नियामक की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। आईसीआईसीआई बैंक 10 अक्टूबर तक एवेन्यूज पेमेंट के शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर सकता है।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बीच आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई में 317.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 318.00 रुपये पर खुल कर 309.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 1 बजे के करीब यह 6.95 रुपये या 2.19% की कमजोरी के साथ 310.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख