शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मिलाया स्टार इंडिया (Star India) से हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने स्टार इंडिया (Star India) के साथ समझौता किया है।

इस समझौते से जियो के सभी उपभोक्ता जियो टीवी ऐप्प पर सभी टी20, एक-दिवसीय और टेस्ट मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। दोनों कंपनियों के बीच पाँच साल का करार हुआ है। करार के तहत जियो और स्टारस, भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैचों के प्रसारण को जियो टीवी और हॉटस्टार पर उपलब्ध करायेंगे। जियो के उपभोक्ता बीसीसीआई की मुख्य घरेलू प्रतियोगिताओं के मैचों का भी आनंद ले पायेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,216.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,216.00 रुपये पर खुल कर 1,228.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। हालाँकि इसमें थोड़ी उठापटक भी देखने को मिली है। पौने 2 बजे के करीब रिलायंस के शेयरों में 8.00 रुपये या 0.66% की वृद्धि के साथ 1,224.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख