शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में करीब 11% की जोरदार उछाल

आज डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में 11% की शानदार मजबूती आयी है।

बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 351.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 386.70 रुपये पर खुल कर 438.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब डीएचएफएल के शेयरों में 38.00 रुपये या 10.81% की वृद्धि के साथ 389.55 रुपये पर लेन-देन हो रही है।
इससे पहले आईएलऐंडएफएस के आईडीबीआई को एक भुगतान पर असफल हो जाने के कारण शुक्रवार को एनबीएफसी सेक्टर में भारी गिरावट आयी थी। मगर आजज डीएचएफएल ने सफाई दी है कि कंपनी ने किसी भी बकाया ऋण सहित किसी भी वित्तीय दायित्वों के पुनर्भुगतान पर चूक या देरी नहीं की है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख