शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, दिलीप बिल्डकॉन, आईसीआईसीआई बैंक, एबीबी और देना बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, दिलीप बिल्डकॉन, आईसीआईसीआई बैंक, एबीबी और देना बैंक शामिल हैं।

कजारिया सेरामिक्स - सहायक कंपनी के 30 लाख इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
वक्रांगी - वक्रांगी ने आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस के साथ वितरण समझौता किया।
एडलैब्स एंटरटेनमेंट - एडलैब्स एंटरटेनमेंट आंध्र प्रदेश में नया मनोरंजन पार्क स्थापित और संचालित करेगी।
मंगलम ड्रग्स - कंपनी को डब्ल्यूएचओ से इफावरेन्ज के लिए मंजूरी मिली।
एबीबी - कंपनी ने ई-वाहनों के लिए अपना सबसे अधिक किफायती चार्जिंग सॉल्युशन पेश किया।
जेनसार टेक - कंपनी ने "3 इन 1" इंश्योरेंस मॉड्युल पेश किया।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स - केयर ने विभिन्न बॉन्डों की रेटिंग में बदलाव किया।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक के कार्यकारी निदेशकों की समिति ने विदेशों से ऋण के जरिये पूँजी जुटाने को मंजूरी दी।
यस बैंक - बैंक ने उस खबर का खंडन किया है, जिसके तहत बैंक पर आरबीआई ने 38 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
दिलीप बिल्डकॉन - कंपनी को 601.02 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
देना बैंक - बोर्ड ने विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख