शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) को अमेरिकी दूरसंचार कंपनी से मिला ठेका

खबरों के अनुसार आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) को अमेरिकी दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन (Verizon) से 70 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।

इससे दोनों कंपनियों के बीच आउटसोर्सिंग करार 100 करोड़ डॉलर का हो गया है। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत 01 अक्टूबर से वेरिजॉन चुनिंदा व्यावसायिक इकाइयों के अपने आईटी कार्य के कुछ घटकों के लिए इन्फोसिस से कुछ सेवाएँ लेगी।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 717.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 720.00 रुपये पर खुल कर 729.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। 11 बजे के करीब यह 10.55 रुपये या 1.47% की वृद्धि के साथ 727.85 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख