शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 601 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को जल संसाधन विभाग, कोटा से 601.02 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका चरण 1/ए के तहत एक नयी ईपीसी परियोजना नवनेरा बैराज (बांध) के लिए मिला है, जिसकी अवधि 48 महीने है।
ठेका मिलने की खबर से बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 711.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 749.95 रुपये पर खुला। मजबूत स्थिति में कारोबार करने के बाद सवा 12 बजे इसमें कमजोरी आनी शुरू हुई। 1 बजे के करीब दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में 5.75 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 705.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख