शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल से मिला 558 करोड़ रुपये का ठेका

फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल (BSNL) से 558.36 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के अनुसार हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को पूरे भारतीय रक्षा नेटवर्क के लिए हाइब्रिड माइक्रोवेव ब्रॉडबैंड रेडियो लिंक की योजना, डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना और परीक्षण के साथ ही रखरखाव करना है। इस कार्य की अवधि 18 महीने है।
ठेका मिलने की खबर से बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर में हल्की मजबूती है। आज हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 19.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19.40 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 20.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद 1.35 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.53% की वृद्धि के साथ 19.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख