शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

शुरुआती सत्र में 4% की मजबूती हासिल करने के बाद यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में 1 बजे के करीब तीखी बिकवाली देखी गयी।

शेयरों में बिकवाली से यह 198.65 रुपये के अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। आरबीआई ने 31 जनवरी 2019 तक यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक राणा कपूर को बैंक से इस्तीफा देने के लिए कहा है। इसी कारण बैंक का शेयर बीते शुक्रवार से दबाव में है। 2018 में भी अब तक इसमें भारी कमजोरी आयी है। इस वर्ष अब तक यह 33% गिर चुका है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 226.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 230.05 रुपये पर खुला। 1 बजे तक मजबूत स्थिति में कारोबार करने के बाद इसमें कमजोरी आनी शुरू हुई। 3 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 9.80 रुपये या 4.33% की गिरावट के साथ 216.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख