शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की कर्नाटक में नेटवर्क विस्तार की योजना

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान के बाद अब कर्नाटक में बड़े पैमाने पर नेटवर्क विस्तार योजना तैयार की है।

चालू वित्त वर्ष में एयरटेल अपनी मौजूदा योजना, प्रोजेक्ट लीप, के तहत राज्य में 13,000 नये मोबाइल टावर और 4,500 किमी ऑप्टिक फाइबर फैलायेगी। कर्नाटक में एयरटेल की 4जी सेवा पहले से है, जिसे आगे बढ़ाते हुए कंपनी राज्य में प्रमुख व्यापार और आवासीय केंद्रों में प्री-5जी मैसिव एमआईएमओ तकनीक शुरू करेगी, जिससे नेटवर्क क्षमता में 5-7 गुना इजाफा होता है।
दूसरी तरफ बीएसई में एयरटेल का शेयर 360.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 364.40 रुपये पर खुला है। पौने 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.60 रुपये या 0.45% की मजबूती के साथ 361.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख