शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के बोर्ड ने दी सहायक इकाई के विलय को मंजूरी

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के निदेशक मंडल ने इसकी सहायक इकाई बिल फोर्ज (Bill Forge) के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।

निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में दोनों कंपनियों और इनके शेयरधारकों के बीच व्यवस्था की योजना को हरी झंडी दिखायी। बिल फोर्ज के सहायक इकाई होने के कारण कंपनी की ओर से कोई शेयर जारी नहीं किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा सीआईई के शेयर पर इस खबर का सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। कंपनी का शेयर 264.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 266.00 रुपये पर खुल कर 271.65 रुपये तक चढ़ा है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.40 रुपये या 1.29% की मजबूती के साथ 267.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख