शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को मिली 300 मेगावाट की परियोजना

बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 2% से अधिक की मजबूती है।

दरअसल कंपनी को 300 मेगावट पवन उत्पादन परियोजना के लिए निविदा में कामयाबी मिली है, जिसका असर कंपनी के शेयर पर पड़ रहा है। यह परियोजना भारत में कहीं भी स्थापित की जानी है और यह इंटर स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) के माध्यम से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही देश में अदाणी ग्रीन एनर्जी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 3.50 गीगावाट हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 44.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 46.50 रुपये पर खुल कर 47.05 रुपये तक चढ़ा। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 2.12% की मजबूती के साथ 45.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख