शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी ने किया अमेरिकी कंपनी में निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने अमेरिका की नेत्रडाइन (NetraDyne) में अतिरिक्त निवेश किया है।

कंपनी ने कुल 80 लाख डॉलर में 1.97 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर नेत्रडाइन के 40,58,647 शेयर खरीदें है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स ने नेत्रडाइन में 1.6 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। अब रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स की नेत्रडाइन में कुल 37.4% हिस्सेदारी हो गयी है।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,230.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,235.20 रुपये पर खुल कर 1,241.00 रुपये तक चढ़ा है। 1.35 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 5.40 रुपये या 0.44% की मजबूती के साथ 1,236.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख