शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने किया शेयरों का आवंटन

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 3 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने मंगलवार को 7,550 परिवर्तनीय डिबेंचरों के कंवर्जन पर 3,02,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही पिरामल एंटरप्राइजेज की चुकता शेयर पूँजी 36,13,73,956 रुपये से बढ़ कर 36,19,77,956 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,526.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,579.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,582.25 रुपये तक चढ़ा, जबकि 2,512.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 3.30 रुपये या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 2,530.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख