शेयर मंथन में खोजें

पावर फाइनेंस (Power Finance) को मिली 65,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी

पावर फाइनेंस (Power Finance) के शेयरधारकों ने 65,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है।

सरकारी कंपनी यह रकम प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर डिबेंचर, बॉन्ड्स, नोट्स या अन्य ऋण प्रतिभुतियाँ जारी करके जुटायेगी। कंपनी इन ऋण प्रतिभुतियों को घरेलू या विदेशी बाजार में भी जारी कर सकती है।
इस खबर का पावर फाइनेंस के शेयर पर आज कोई सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला है। 82.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज पावर फाइनेंस का शेयर 82.90 रुपये पर खुला। करीब 10.40 बजे यह 1.20 रुपये 1.45% की कमजोरी के साथ 81.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख