शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) बढ़ायेगी वाहनों के दाम

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।

कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। हीरो वाहनों की बढ़ी हुई कीमतें 3 अक्टूबर से लागू होंही। हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमतों में 900 रुपये तक का इजाफा करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ती लागत और हाल में आयी रुपये में गिरावट के कारण वाहनों यह निर्णय लिया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने भी अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में 500 रुपये तक का इजाफा किया था।
उधर बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3,104.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 3,114.00 रुपये पर खुला। उतार-चढ़ाव के बीच यह हरे निशान में बरकरार है। करीब साढ़े 11 बजे यह 7.10 रुपये 0.23% की मजबूती के साथ 3,111.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख