शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने किया एंग्लो अमेरिकन से 5 वर्षीय करार

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने यूके में स्थित खनन कंपनी एंग्लो अमेरिकन (Anglo American) के साथ 5 वर्षीय करार किया है।

यह एक इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवा समझौता है, जिसके तहत ऑन-प्रीमाइज इन्फ्रास्ट्रक्चर के निरंतर समेकन के माध्यम से एचसीएल क्लाउड धारण के जरिये एंग्लो अमेरिकन की सहायता जारी रखेगी और एंग्लो अमेरिकन के वैश्विक डाटा सेंटर को समेटेगी। यह एक पिछले करार का नवीनीकऱण है, जिसकी वित्तीय जानकारी घोषित नहीं की गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में एचसीएल टेक के शेयर में मजबूती है। कंपनी का शेयर 1,089.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,094.65 रुपये पर खुला और 1,103.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 7.10 रुपये 0.65% की बढ़त के साथ 1,096.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख