शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,400 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की ऊर्जा इकाई को कुल 1,400 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

कंपनी को ये ठेके सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) से मध्य प्रदेश में इसके सुपर थर्मल पावर प्लांट और ओडिशा में दारलीपाली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में फ्लू गैस डीसल्फ्युराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम स्थापित करने के लिए मिले हैं। बता दें कि एसओ2 उत्सर्जन को कम करने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मौजूदा और आगामी थर्मल पावर संयंत्रों में एफजीडी सिस्टम की स्थापना को अनिवार्य बना दिया है।
दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर में गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर 1,332.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,335.00 रुपये पर खुला और 1,315.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब 12.50 बजे यह 16.60 रुपये 1.25% की कमजोरी के साथ 1,316.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख