शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने पूरी की 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने 16,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पूरी कर ली है।

कंपनी ने 21 सितंबर को ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली। टीसीएस ने इसी साल जून में मौजूदा शेयरधारकों से 7.61 करोड़ शेयरों को 2,100 रुपये प्रति की दर से वापस खरीदने का ऐलान किया था। टीसीएस का बायबैक ऑफर 06 सितंबर को खुल कर 21 सितंबर को बंद हुआ, जिसमें टीसीएस को 1.47 गुना आवेदन मिले।
इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,141.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 2,150.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 2,196.00 रुपये और 2,136.60 रुपये के दायरे में रहा है। कारोबार के अंतिम मिनटों में टीसीएस के शेयरों में 48.80 रुपये 2.28% की मजबूती के साथ 2,190.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख