शेयर मंथन में खोजें

9% से अधिक टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

आज यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में 9% से अधिक की कमजोरी आयी है।

खबरों के अनुसार आरबीआई (RBI) द्वारा यस बैंक के मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने को हरी झंडी दिखाने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले कल बैंक के निदेशक मंडल ने कपूर के कार्यकाल को बढ़ाने के साथ ही मामले पर आरबीआई के पास अनुरोध करने का फैसला लिया था।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 223.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 225.10 रुपये पर खुल कर 202.00 रुपये तक गिरा है। बाजार में गिरावट के बीच यस बैंक का शेयर अंत में 20.45 रुपये या 9.14% की कमजोरी के साथ 203.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख