शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने किया अंडमान और निकोबार प्रशासन से करार

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ करार किया है।

करार के तहत कंपनी पोर्ट ब्लेयर में मरीन ड्राई-डॉक के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जहाजों की मरम्मत का इको-सिस्टम स्थापित करने, समुद्री डॉकयार्ड का विस्तार और आधुनिकीकरण करने तथा कौशल विकास और प्रशिक्षण योजनाओं चलाने में अंडमान और निकोबार प्रशासन की मदद करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर 399.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 407.70 रुपये पर खुला। मगर मजबूत शुरुआत के बाद इसमें कमजोरी आयी है। 10 बजे के करीब यह 5.60 रुपये या 1.40% की कमजोरी के साथ 393.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख