शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के निदेशक मंडल ने पूँजी जुटाने को दी मंजूरी

गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में केंद्र सरकार को तरजीही आधार पर 5,431 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। साथ ही बैंक की सामान्य वार्षिक बैठक (एजीएम) की तिथि भी तय की गयी। बैंक की ईजीएम 30 अक्टूबर को होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 62.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 62.75 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है। करीब सवा 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.48% की बढ़ोतरी के साथ 63.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख