शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में करीब 7% की गिरावट

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर भाव में आज करीब 7% की गिरावट आयी है।

बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 141.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 142.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 143.40 रुपये और निचला स्तर 127.80 रुपये का रहा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 9.80 रुपये या 6.90% की कमजोरी के साथ 132.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। आज सवा 12 बजे के करीब 127.80 रुपये प्रति के भाव पर कंपनी के 9.27 लाख शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि इसका दो सप्ताह का मूविंग औसत 10.38 लाख शेयरों का रहा है।
पिछले 52 हफ्तों में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर का शिखर 173.03 रुपये और निचला स्तर 73.87 रुपये का रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 14,577.98 करोड़ रुपये की है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख