शेयर मंथन में खोजें

70% से अधिक लुढ़का इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) का शेयर

इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) के शेयर भाव में एक ही दिन में 70% से अधिक की कमजोरी आयी।

बीएसई में कंपनी का शेयर 197.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 190.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 53.60 रुपये का रहा। इन्फीबीम के शेयरों में पूरे कारोबार में जबरदस्त बिकवाली हुई, जिसके कारण अंत में यह 138.75 रुपये या 70.24% की कमजोरी के साथ 58.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
शनिवार को इन्फीबीम एवेन्यूज की ईजीएम (वार्षिक आम बैठक) है, जबकि इसने आज घोषणाओं के संबंध में कहा कि कंपनी ने हमेशा स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा माँगी गयी जानकारी समय पर प्रदान की है। मगर इस स्पष्टीकरण के बावजूद कंपनी का शेयर टूटा।
दरअसल खबर है कि इन्फीबीम ने अपनी एक सहयोगी कंपनी को ब्याज मुक्त कर्ज दिया, जिसकी शुद्ध संपत्ति नकारात्मक हो गयी है। हाल ही में कंपनी पर यह भी आरोप है कि इसने अपने एक सह-संस्थापक को गैर-प्रमोटर श्रेणी में रखा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख