शेयर मंथन में खोजें

शेयरधारकों ने खारिज की अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के प्रबंध निदेशक की पुन: नियुक्ति

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयरधारकों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक नीरज कँवर (Neeraj Kanwar) की पुन: नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी।

कँवर देश की दूसरी सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी के उपाध्यक्ष (Vice-Chairman) भी हैं। माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड समेत कुछ भारतीय संस्थागत निवेशकों ने उच्च मुआवजे के मुद्दे पर कँवर के खिलाफ मतदान किया है।
खबर है कि मतदान परिणाम कंपनी प्रबंधन की क्षमता और कँवर के वेतन के बीच अंतर को दर्शाता है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को अपोलो टायर्स का शेयर 9.40 रुपये या 4.24% की कमजोरी के साथ 212.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 307.15 रुपये और निचला स्तर 206.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख