शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया 11 वॉटर एटीएम का शुभारंभ

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नेलामंगला (कर्नाटक) के विभिन्न गाँवों में एक साथ 11 वॉटर एटीएम शुरू किये हैं।

इनके जरिये किफायती मूल्य पर स्वच्छ पेयजल प्रदान किया जायेगा। मारुति ने इस क्षेत्र के लोगों के लिए पीने के पानी की दिक्कत की पहचान की थी। 11 वॉटर एटीएम से क्षेत्र के 4,000 से अधिक परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके साथ ही हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक के गाँवों में, जिन्हें मारुति ने गोद लिया है, ऐसे वॉटर एटीएम की संख्या 26 हो गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को मारुति सुजुकी का शेयर 205.50 रुपये या 2.72% की कमजोरी के साथ 7,350.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 7,300.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख