शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयर में 20% की जबरदस्त गिरावट

बंधन बैंक (Bandhan Bank) का शेयर आज 20% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल आरबीआई (RBI) ने बंधन बैंक के नयी शाखा खोलने पर रोक लगा दी है। साथ ही आरबीआई ने इसके एमडी-सीईओ चंद्रशेखर घोष के वेतन को भी रोक दिया है। आरबीआई ने यह फैसला लाइसेंसिंग शर्तों के तहत बंधन बैंक के नॉन-ऑपरेटिव फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी (एनओएफएचसी) की बैंक में शेयरधारिता 40% तक घटाने में असफल रहने के कारण लिया है।
अब बंधन बैंक आरबीआई की पूर्व-स्वीकृति के साथ ही नयी शाखाएँ खोल सकता है। साथ ही एमडी-सीईओ का मेहनताना भी अगले नोटिस तक रुका रहेगा। हालाँकि बंधन बैंक एनओएफएचसी की हिस्सेदारी 40% तक घटाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 564.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 470.00 रुपये पर खुला और शुरू में ही 451.20 रुपये के निचले सर्किट तक फिसल गया। करीब पौने 10 बजे भी यह 112.80 रुपये या 20.00% की कमजोरी के साथ 451.20 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख