शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने किया नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है।

कंपनी को दिल्ली के नेहरू प्लेस में पट्टे आधार पर मिले 3 स्क्रीनों वाले इस मल्टीप्लेक्स की क्षमता 117 सीटों की है। इस नये मल्टीप्लेक्स की शुरुआत के साथ आयनॉक्स के 131 मल्टीप्लेक्स और 529 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें कुल 1,28,134 सीटों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के कुल मल्टीप्लेक्स देश के 66 शहरों में हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 217.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 215.15 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुलने के बाद यह दबाव में ही है। करीब 10.10 बजे कंपनी का शेयर 4.65 रुपये या 2.14% की कमजोरी के साथ 212.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख