शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने सितंबर में दर्ज की अब तक की सर्वाधिक बिक्री

सितंबर 2018 में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की किसी एक महीने में कुल बिक्री, निर्यात और घरेलू बिक्री अब तक की सर्वाधिक रही।

साथ ही मोटरसाइकिल खंड में कंपनी की घरेलू बिक्री, निर्यात और कुल बिक्री भी सर्वाधिक रही। सितंबर 2017 के मुकाबले कंपनी की कुल वाहन बिक्री 4,28,752 इकाई से 17% बढ़ कर 5,02,009 इकाई, मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री 2,47,418 इकाई के मुकाबले 10% अधिक 2,73,029 इकाई और मोटरसाइकिल निर्यात 1,22,260 इकाई के मुकाबले 17% की वृद्धि के साथ 1,57,910 इकाई रहा।
इसके अलावा बजाज ऑटो के कारोबारी वाहनों के कारोबार पर नजर डालें तो कंपनी ने सितंबर में साल दर साल आधार पर ही 59,074 इकाई के मुकाबले 20% अधिक 71,070 इकाइयाँ बेचीं।
दूसरी तरफ बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,687.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,700.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2,728.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे बजाज ऑटो के शेयरों में 20.95 रुपये या 0.78% की बढ़त के साथ 2,708.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख