शेयर मंथन में खोजें

8.8% अधिक रही एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की सितंबर वाहन बिक्री

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की सितंबर बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 8.8% की बढ़त हुई है।

पिछले साल सितंबर में 932 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 1,014 वाहन बेचे। वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि (अप्रैल-सितंबर) में देखें तो कंपनी की बिक्री पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 5,401 इकाई के मुकाबले 30.4% अधिक 7,042 इकाई रही है। दूसरी ओर बेहतर बिक्री नतीजों के बावजूद एसएमएल इसुजु के शेयर भाव में 3% से अधिक गिरावट दर्ज की गयी है।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 693.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 682.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 650.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 23.60 रुपये या 3.40% की कमजोरी के साथ 670.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख