शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर से एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने की वापसी

आज एस्कॉर्ट्स (Escorts) का शेयर 610.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 608.00 रुपये पर खुला।

पौने 12 बजे के करीब एस्कॉर्ट्स का शेयर 581.10 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। मगर निचले स्तरों से इस शेयर ने वापसी भी की। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 6.90 रुपये या 1.13% की बढ़त के साथ 617.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
आज एस्कॉर्ट्स ने सितंबर बिक्री के आँकड़ों की भी घोषणा की है। सितंबर 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स के निर्यात में 5.7% और घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 2.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सितंबर 2017 में 10,144 इकाई से बढ़ कर 2018 के इसी महीने में 10,396 इकाई और निर्यात 209 इकाई के मुकाबले 221 इकाई हो गयी। इस लिहाज से कंपनी की कुल सितंबर ट्रैक्टर बिक्री 10,353 इकाइयों के मुकाबले 2.5% की बढ़त के साथ 10,617 इकाई रही।
चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि पर नजर डालें तो अप्रैल-सितंबर के दौरान एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री में 20.1%, घरेलू बिक्री में 20.2% और निर्यात में 15.3% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख