शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर में बढ़ोतरी, शेयर उछला

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने मौजूदा एमसीएलआर में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 7.90% से बढ़ा कर 8.10% और 1 महीने के लिए 8.05% से बढ़ा कर 8.10% एमसीएलआर कर दी है। हालाँकि बैंक ने तीन महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.40% और एक साल के लिए 8.45% एमसीएलआर बरकरार रखी है। मगर तीन साल के लिए यह दर 8.60% से 8.65% कर दी है। बढ़ी हुई नयी दरें 01 अक्टूबर से प्रभावी हैं।
एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में करीब 6% की बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में बैंक का शेयर 59.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 60.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 63.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 3.50 रुपये या 5.86% की तेजी के साथ 63.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख