शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू बिक्री में 20% इजाफा

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सितंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 20% की बढ़त हुई है।

सितंबर 2017 में 53,964 इकाइयों की तुलना में 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 64,250 इकाइयाँ बेचीं। इनमें घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 36,678 इकाई से 26% बढ़ कर 46,169 इकाई और यात्री वाहनों की बिक्री 6.6% अधिक 18,429 इकाई रही। इस दौरान कंपनी का निर्यात 3,887 इकाई से 35% बढ़ कर 5,220 इकाई हो गया। वहीं चालू वित्त की पहली छामाही में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 2,42,787 इकाई से 40% की बढ़ोतरी के साथ 3,39,186 इकाई रही।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 223.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 224.30 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 230.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 5.80 रुपये या 2.60% की बढ़त के साथ 229.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में टाटा मोटर्स का शेयर 466.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 219.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख