शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर बिक्री में 18% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 18% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने सितंबर 2017 में 3,59,850 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 4,23,978 वाहन बेचे। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर का निर्यात 50,971 इकाई से 20% बढ़ कर 61,192 इकाई रहा। वहीं कंपनी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 17% अधिक 4,10,696 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 18% बढ़ कर 3,61,136 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 17% बढ़त के साथ 1,42,562 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 16% ज्यादा 1,66,489 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 48% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 8,996 इकाई के मुकाबले 13,282 इकाई रही।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 1.60 रुपये या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 555.60 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 794.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 507.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख