शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने बेचा एंटीबायोटिक दवा उत्पादन संयंत्र

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिका के ब्रिस्टल में स्थित अपने एंटीबायोटिक दवा उत्पादन संयंत्र और संबंधित संपत्तियों की बिक्री पूरी कर ली है।

डॉ रेड्डीज ने यह सौदा यूएई की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी की सहायक इकाई नियोफार्मा (Neopharma) के साथ किया है। सौदे में 3,90,000 वर्ग फुट में फैला उत्पादन संयंत्र और 24,000 वर्ग फुट में फैली प्रोसेसिंग इकाई मौजूद है।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 19.00 रुपये या 0.75% की कमजोरी के साथ 2,511.25 रुपये पर बंद हुआ। कल यह साढ़े 12 बजे तक गिरता रहा और इसके बाद ही शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 2,687.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 1,888.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख