शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के निर्यात में 54% की जोरदार उछाल

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के सितंबर निर्यात में 54% की वृद्धि हुई है।

पिछले वर्ष सितंबर में 1,038 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 1,597 वाहनों का निर्यात किया। वहीं कंपनी की कुल बिक्री 70,431 इकाई से 2% अधिक 71,662 इकाई रही। इनमें 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 66,104 इकाई से 2% की बढ़ोतरी के साथ 67,582 इकाई और 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 4,327 इकाई से 6% की गिरावट के साथ 4,080 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर सोमवार को बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 673.45 रुपये या 2.79% की बढ़त के साथ 24,838.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 32,762.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 23,282.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख