शेयर मंथन में खोजें

एम्फैसिस (Mphasis) ने तय किया शेयरों की वापस खरीद के लिए 1,350 रुपये का भाव

01 अक्टूबर को आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) के निदेशक मंडल की बाय-बैक समिति की बैठक हुई।

समिति की बैठक में कंपनी के शेयरों की वापस खरीद के लिए 1,350 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया। साथ ही कंपनी ने उन योग्य शेयरधारकों की पहचान करने, जिनसे शेयर वापस खरीदे जाने हैं और उन्हें प्रस्ताव पत्र भेजने के लिए 25 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
इस खबर से एम्फैसिस के शेयर में आज बढ़त आयी है। कंपनी का शेयर बीएसई में 1,162.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,160.00 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब यह 11.05 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 1,173.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख