शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) कर रही है हैथवे केबल की खरीदने पर विचार

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) केबल सेवा प्रदाता हैथवे केबल (Hathway Cable) को खरीदने पर विचार कर रही है।

खबर है कि यह सौदा 2,500 करोड़ रुपये में हो सकता है। हैथवे केबल की खरीदारी से रिलायंस को गीगाफाइबर होम ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने में सहायता मिलेगी। इससे पहले रिलायंस के डेन नेटवर्क्स को भी खरीदने की खबर आयी थी, मगर वो सौदा नहीं हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ सौदे की खबर का आज हैथवे केबल के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। कंपनी का शेयर 25.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 27.80 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 1.50 रुपये या 5.93% की बढ़त के साथ 26.80 रुपये पर चल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 8.10 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 1,223.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख