शेयर मंथन में खोजें

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) ने घटायी व्हाइट डेटा सिस्टम में हिस्सेदारी

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट (Cholamandalam Investment) ने व्हाइट डेटा सिस्टम (White Data System) में अपनी हिस्सेदारी घटायी है।

कंपनी ने व्हाइट डेटा सिस्टम अपनी शेयरधारिता 63% से घटा कर 31% कर ली है। इसके कारण 01 अक्टूबर से व्हाइट डेटा सिस्टम, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट की सहायक कंपनी नहीं रही। व्हाइट डेटा सिस्टम ट्रकिंग (Trucking) में माल ढुलाई डेटा समाधान के लिए सॉफ्टवेयर ऐप्पलिकेश विकसित और प्रदान करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का शेयर 1,238.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,213.95 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद यह साढ़े 9 बजे तक हरे निशान में आ गया। पौने 11 बजे के करीब यह 11.90 रुपये या 0.96% की बढ़त के साथ 1,249.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख