शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) को सितंबर में मिले 408.3 करोड़ रुपये के ठेके

408.3 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर से निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी एनसीसी (NCC) के शेयर में आज करीब 8% की शानदार मजबूती आयी।

एनसीसी को सितंबर में नये तीन ठेके मिले हैं, जिनमें 332 करोड़ रुपये के दो जल एवं पर्यावरण क्षेत्र और 76.2 करोड़ रुपये का एक कार्य निर्माण क्षेत्र से संबंधित है।
बीएसई में एनसीसी का शेयर 72.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 71.70 रुपये पर खुला। शुरू से ही एनसीसी के शेयर में आज तेजी का रुख रहा है। दोपहर पौने 2 बजे के करीब एनसीसी के शेयरों में 5.65 रुपये या 7.83% की बढ़ोतरी के साथ 77.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख