शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के शेयर में करीब 10% की तीखी उछाल

बाजार में गिरावट के बावजूद प्रमुख रिटेल स्टोर कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) के शेयर में करीब 10% की जोरदार मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर में मजबूती लिवक्विक टेक्नोलॉजी (Livquik Technology) में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए किये गये समझौते की खबर से आयी है। 20 करोड़ रुपये के नकद सौदे से लिवक्विक टेक्नोलॉजी, फ्यूचर एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी बन जायेगी। सौदे के 24 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।
बीएसई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर 33.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 33.35 रुपये पर खुला। शुरुआत से ही फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयर में आज मजबूती बनी हुई है। 2.20 बजे के करीब फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3.25 रुपये या 9.85% की तेजी के साथ 36.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख