शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बीच 4.7% चढ़ा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का शेयर

सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट के बावजूद आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर में 4.7% की मजबूती आयी।

बीएसई में हिंडाल्को का शेयर 242.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 241.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसका रुख पूरे कारोबार में ऊपर की ओर रहा। अंत में यह 11.45 रुपये या 4.72% की तेजी के साथ 253.85 रुपये पर बंद हुआ।
गौतरलब है कि हिंडाल्को ने आज इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। कंपनी के निदेशकों की समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना तहत 1 रुपये प्रति वाले 24,251 इक्विटी शेयर आवंटित किये। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख