शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने फेडरल बैंक (Federal Bank) पर लगाया 5 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई (RBI) ने फेडरल बैंक (Federal Bank) पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

बैंक पर यह जुर्माना कई प्रक्रियाएँ पूरी न करने के कारण लगाया, जिनमें बड़े कॉर्पोरेट ऋण पर डेटा की जानकारी देने, आरबीआई द्वारा जोखिम-आधारित पर्यवेक्षण (आरबीएस) का मूल्यांकन, केवाईसी मानदंड और ग्राहक शिकायतों के मुआवजे में देरी शामिल है। 25 सितंबर को आरबीआई ने कहा कि उसने बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 19(2) के उल्लंघन के कारण फेडरल बैंक पर 5 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

बाजार में गिरावट और इस खबर के बीच फेडरल बैंक के शेयर में कमजोरी आयी है। 70.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बैंक का शेयर 68.50 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे के करीब यह 1.15 रुपये या 1.63% की कमजोरी के साथ 69.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख