शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने मिलाया टोक्यो विश्वविद्यालय (Tokyo University) से हाथ

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने टोक्यो विश्वविद्यालय (Tokyo University) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने यह करार डिजिटल तकनीक पर रिसर्च और पारस्परिक विनिमय की सुविधा पर सहयोग करने के लिए किया है। टीसीएस और टोक्यो विश्वविद्यालय फंडामेंटल रिसर्च, प्रौद्योगिकी सत्यापन और रियल वर्ल्ड ऐप्पलिकेशन तथा तकनीक के व्यावसायीकरण पर मिल कर काम करेंगी। साझेदारी में विद्वानों और शोधकर्ताओं का भी आदान-प्रदान होगा।
बाजार में गिरावट के बीच टीसीएस के शेयर में काफी गिरावट है। 2,162.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 2,161.00 रुपये पर खुला और 2,063.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। साढ़े 12 बजे के करीब यह 92.75 रुपये या 4.29% की कमजोरी के साथ 2,069.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख