शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने दर्ज की सर्वाधिक बिक्री और उत्पादन

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सर्वाधिक घरेलू त्रैमासिक स्टील उत्पादन और बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने जुलाई-सितंबर में 13 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन और 12.7 लाख टन की बिक्री की। कंपनी के तिमाही स्टील उत्पादन में 46% और बिक्री में 53% की बढ़त हुई है। पिछले साल जुलाई-सितंबर में जिंदल स्टील ने 8.9 लाख टन स्टील का उत्पादन और 8.3 लाख टन की बिकवाली की थी।
उधर बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद जिंदल स्टील का शेयर मजबूत स्थिति में है। 186.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 183.55 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 192.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.85 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 188.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख